Tools for Humanity कुकी नीति
Tools for Humanity कुकी नीति
यह कुकी नीति स्पष्ट करती है कि हम, यानी Tools for Humanity Corporation और उसके सहबद्ध (सामूहिक रूप से “हम”, “हमारा/हमारी/हमारे”, “हमें/हमसे/हमने”, या “TFH”), हमारी वेबसाइट्स और अन्य सेवाओं पर हमारे उपयोगकर्ताओं के आने पर उनकी ऑनलाइन गतिविधि ट्रैक करने के लिए कुकीज़ और इस जैसी अन्य टेक्नॉलोजी, जैसे वेब बीकन्स, का उपयोग कैसे करते हैं। वेब बीकन एक ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल वेब पेजों पर सहज रूप से (आमतौर पर अदृश्य रूप से) यह पता लगाने के लिए किया जाता है कि उपयोगकर्ता ने किस सामग्री तक पहुँच प्राप्त की है। यह कुकी नीति Tools for Humanity निजता सूचना में शामिल है और उसके अधीन है।
हम अलग-अलग कुकीज़ का उपयोग करते हैं, जो इस पर निर्भर है कि आप हमारी किस वेबसाइट पर आ रहे हैं। हम उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए सभी कुकीज़ पर छद्मनामकरण की तकनीक लागू करते हैं।
हम निम्नलिखित प्रकार की कुकीज़ का उपयोग करते हैं:
- सख़्त तौर पर आवश्यक (स्ट्रिक्टली नेसेसरी) कुकीज़:ये कुकीज़ सेवाओं के कार्य करने के लिए आवश्यक होती हैं और इन्हें हमारे सिस्टम्स में ऑफ़ नहीं किया जा सकता है। वे आमतौर पर केवल आपके द्वारा की गई कार्रवाइयों के जवाब में सेट होती हैं जो सेवाओं के लिए अनुरोध के बराबर होती हैं, जैसे लॉग इन करना या फ़ॉर्म भरना। इनमें वे कुकीज़ भी शामिल हैं जिन पर हम धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए निर्भर हो सकते हैं। आप अपने ब्राउज़र को इन कुकीज़ को अवरुद्ध करने या आपको उनके बारे में सचेत करने के लिए निर्धारित कर सकते हैं, हालाँकि ऐसा करने पर कुछ सेवाएं कार्य नहीं कर सकती हैं। सख्त तौर पर आवश्यक कुकीज़ का इस्तेमाल करने का कानूनी आधार वैध हित है। अनुसरण किए जाने वाले वैध हितों से हमारा तात्पर्य उन लोगों को मुफ्त ऑनलाइन जानकारी प्रदान करना हैं, जो स्वतंत्र रूप से उस वेबसाइट पर जाने का निर्णय लेते हैं जो सख्त तौर पर आवश्यक कुकीज़ के बिना काम नहीं करती है।
- प्रदर्शन (परफ़ॉर्मेंस)/विश्लेषणात्मक (एनालिटिक्स) कुकीज़: उदाहरण के लिए, ये कुकीज़ हमें आगमनों की संख्या और यातायात के स्रोतों की गिनती करने की सुविधा देती हैं, ताकि हम हमारे प्लेटफ़ॉर्म के प्रदर्शन को माप सकें और उसमें सुधार कर सकें। वे पृष्ठ की लोकप्रियता और सेवाओं के लिए आने वालों की गतिविधि को समझने में हमारी मदद करती हैं।’ इन कुकीज़ द्वारा एकत्र समस्त जानकारी समूहित की जाती है और इसलिए वह बेनामी होती है। यदि आप इन कुकीज़ को अनुमति नहीं देते तो हम नहीं जान पाएंगे कि आपने कब हमारी सेवाओं का उपयोग किया है और हम उनके प्रदर्शन की निगरानी नहीं कर पाएंगे। प्रदर्शन/एनालिटिक्स कुकीज का उपयोग कानूनी आधार पर तभी किया जाता है, जब उपयोगकर्ता अपनी सहमति देता है।’ आप किसी भी समय स्वेच्छा से अपनी सहमति वापस ले सकते हैं।
- कार्यक्षमता (फ़ंक्शनेलिटी) कुकीज़: ये कुकीज़ हमें आपके द्वारा चुने गए विकल्प याद रखने की और हमारी सेवाओं को अनुकूलित करने की सुविधा देती हैं ताकि हम आपको प्रासंगिक सामग्री प्रदान कर सकें। उदाहरण के लिए, एक कार्यक्षमता कुकीज़ आपकी प्राथमिकताएं (जैसे, देश या भाषा चयन), या आपका उपयोक्तानाम याद रख सकती है। कार्यक्षमता कुकीज़ का उपयोग कानूनी आधार पर तभी किया जाता है, जब उपयोगकर्ता’ अपनी सहमति देता है। आप किसी भी समय स्वेच्छा से अपनी सहमति वापस ले सकते हैं।
यहां उन कुकीज़ की सूची दी गई है, जिनका उपयोग हम वेबसाइट के विभिन्न भागों के लिए करते हैं:
वेबसाइट | उपयोग की गई कुकीज़ |
toolsforhumanity.com | toolsforhumanity.com वेबसाइट पर हम केवल सख्त तौर पर आवश्यक कुकीज़ का उपयोग करते हैं। हम आपके डेटा का उपयोग तीसरे पक्ष को विज्ञापन के लिए बेचने के लिए नहीं करते हैं। |
TFH ओर्ब ऑपरेटर पोर्टल | TFH ओर्ब ऑपरेटर पोर्टल पर हम सख्त तौर पर आवश्यक कुकीज़, कार्यक्षमता (फ़ंक्शनेलिटी) कुकीज़, वैकल्पिक और प्रदर्शन (परफ़ॉर्मेंस)/एनालिटिक्स कुकीज़ का उपयोग कर रहे हैं। हम आपके डेटा का उपयोग तीसरे पक्ष को विज्ञापन के लिए बेचने के लिए नहीं करते हैं। |
हम और हमारे तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाता नीचे बताए गए कारणों से वेब बीकन का उपयोग करते हैं, लेकिन वे मुख्य रूप से इसका उपयोग हमारी सेवाओं से जुड़े विषय-वस्तुओं को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद करने के लिए करते हैं, हमें यह बताकर कि कौन-सी विषय-वस्तु प्रभावी है।
एक साथ, ये उपकरण हमें इसकी अनुमति देते हैं:
- वेबसाइट एनालिटिक्स संचालित करने की सुविधा
- धोखाधड़ी की रोकथाम करना और हमारी वेबसाइट्स एवं सेवाओं (Services) पर हमले को रोकना
हम आपको एक अद्वितीय आइडेंटिफ़ायर निर्धारित करने के लिए कुकीज़ और ट्रैकर्स का उपयोग करते हैं ताकि हम निम्नलिखित रिकॉर्ड कर सकें:
- वे वेबसाइट्स जिन पर आप जाते हैं
- आपका IP पता
आप अपनी वेब ब्राउज़र सेटिंग्स का उपयोग करके किसी भी समय कुकीज़ को अवरुद्ध कर सकते हैं, पर ऐसा करने से आपका ब्राउज़िंग अनुभव और सेवाओं की कुछ विशेषताओं का उपयोग करने की आपकी क्षमता सीमित हो सकती है।
मेरे ब्राउजिंग डिवाइस पर कूकीज कब तक रहेंगी?
आपके ब्राउजिंग डिवाइस पर कुकी कितने समय तक रहेगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह "स्थायी" कुकी है या केवल एक "सत्र" की कुकी है। सत्र कुकीज़ आपके डिवाइस पर तब तक रहेंगी जब तक आप अपना ब्राउज़र बंद नहीं करते हैं। स्थायी कुकीज आपके ब्राउजिंग डिवाइस पर तब तक रहती हैं, जब तक कि उनकी जीवन-अवधि समाप्त नहीं हो जातीं हैं या हटा नहीं दी जातीं हैं।
कुकीज़ और इसी तरह की तकनीकों का प्रबंधन कैसे करें
आपके पास यह निर्णय लेने का अधिकार है कि क्या ऐसी कुकीज़ को स्वीकार किया जाए जो सख्त तौर पर ज़रूरी कुकीज़ नहीं हैं।
आप यह भी नियत कर सकते हैं कि आपके डिवाइस पर कुकीज़ (सभी वेबसाइटों पर) को कैसे नियंत्रित किया जाता है, जिसमें सभी कुकीज़ या केवल तृतीय-पक्ष कुकीज़ को अवरूद्ध करना या हटाना शामिल है। प्रत्येक ब्राउज़र निर्माता भिन्न होता है, इसलिए अपनी पसंदीदा कुकी को बदलने का तरीका जानने के लिए अपने ब्राउज़र का "सहायता" मेनू को देखें।
साथ ही, अधिकांश विज्ञापन नेटवर्क आपको लक्षित विज्ञापनों से बाहर निकलने का तरीका सुझाते हैं। यदि आप इसके बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया aboutads.info/choices/ या youronlinechoices.com पर जाएँ।
ट्रैक न करें: कुछ इंटरनेट ब्राउज़र - जैसे इंटरनेट एक्सप्लोरर, फ़ायरफ़ॉक्स और सफारी - में "ट्रैक न करें" या "डीएनटी" सिग्नल प्रसारित करने की क्षमता होती है। चूंकि "DNT" संकेतों के लिए समरूप मानकों को नहीं लागू किया गया है, इसलिए हमारी साइट्स अभी "DNT" संकेतों को संसाधित या प्रतिक्रिया नहीं देती हैं। |
क्या यह कुकी नीति अद्यतित की जाएगी?
हम इस कुकी नीति को समय-समय पर अद्यतित कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली कुकीज़ में बदलाव होने पर या अन्य परिचालन, कानूनी या नियामक कारणों से। कुकी नीति को अद्यतन करने पर, बदलाव के बाद जब आप पहली बार हमारी वेबसाइट पर आएंगे तब आपको सूचित किया जाएगा। यदि आप स्वयं को नवीनतम बदलावों से परिचित रखना चाहते हैं तो आप इस पृष्ठ पर फिर से जा सकते हैं।
TFHCP20230531