Tools for Humanity निजता सूचना
- “World ऐप डेटा” का अर्थ World ऐप के आपके द्वारा उपयोग, जैसा नीचे सेक्शन 5 में और विस्तार से वर्णित है, के ज़रिए एकत्र व प्रोसेस किए गए सारे व्यक्तिगत डेटा से है, पर इसमें ऐसा कोई भी व्यक्तिगत डेटा शामिल नहीं है जो Worldcoin प्रोटोकॉल या Worldcoin टोकन के आपके द्वारा उपयोग से संबंधित है (जैसे आपका वॉलेट पता और लेनदेन से संबंधित डेटा, जिसे हम नियंत्रित नहीं करते हैं)।
- क्रेडेंशियल वेरिफिकेशन डेटा आपके सेल्फ-कस्टोडियल World ID में जोड़ने के लिए क्रेडेंशियल को सत्यापित करते समय संसाधित डेटा को संदर्भित करता है। इसका मतलब है कि अपने डिवाइस पर अपने पासपोर्ट की जानकारी को सुरक्षित रूप से संग्रहित करने के लिए अपने पासपोर्ट के NFC चिप को पढ़ना। यह डेटा आपके नियंत्रण में है और आपके क्रेडेंशियल की वैधता की पुष्टि करने के बाद, TFH आपके क्रेडेंशियल (जैसे पासपोर्ट) के एक अद्वितीय क्रिप्टोग्राफिक हस्ताक्षर के हैश मूल्य का एक अज्ञात अंश संग्रहित करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक क्रेडेंशियल को केवल एक बार World ID में जोड़ा जा सकता है।
- “व्यवसाय डेटा” का अर्थ ईमेल, वीडियो कॉन्फ़रेंसिंग या हमारी वेबसाइट्स के ज़रिए हमसे संचार करते समय या हमारे साथ किसी अन्य प्रकार से कार्य या व्यवहार करते समय हमारी कंपनी द्वारा अन्य साधनों के ज़रिए एकत्र व प्रोसेस किए गए सारे व्यक्तिगत डेटा से है। Orb ऐप के संदर्भ में डेटा प्रोसेसिंग के लिए कृपया Orb ऐप में लिंक की गई Orb ऐप गोपनीयता सूचना देखें। समर्पित डेटा संग्रह और परीक्षण के संदर्भ में डेटा प्रोसेसिंग के लिए कृपया अपने परीक्षण ऐप में लिंक किए गए संबंधित संग्रह और परीक्षण गोपनीयता सूचना देखें। हमारी वेबसाइट के संदर्भ में प्रसंस्करण के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर लिंक की गई हमारी कुकी नीति देखें।
- आपकी निजता और डेटा का संरक्षण करने की हमारी वचनबद्धता
- हम क्या-क्या जानकारी एकत्र करते हैं और क्यों
- हमारे द्वारा एकत्र डेटा का उपयोग हम कैसे करते हैं
- हम आपके डेटा को कहां प्रोसेस करते हैं
- हम आपका डेटा कब साझा करते हैं
- सार्वजनिक ब्लॉकचेन पर आपका डेटा कैसे रिकॉर्ड होता है
- हम कुकीज़ का उपयोग कैसे करते हैं
- हम आपका डेटा कब तक रखते हैं
- यह निजता सूचना बच्चों और किशोरों के लिए किस प्रकार अलग है
- आपके सांविधिक अधिकार
- इस निजता सूचना के बारे में हमसे कैसे संपर्क करें
- फोन नंबर।आप अपने खाते से जोड़ने के लिए अपना फोन नंबर दर्ज करने का विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप अनुमति देते हैं तो, अन्य उपयोगकर्ता आपके फोन नंबर के ज़रिए आपका खाता ढूंढ पाएंगे। जब आप कोई डेटा आयत्त अनुरोध भेजते हैं तब हम एक फोन नंबर मांग सकते हैं। उपयोगकर्ता शर्तों के तहत सेवा का निष्पादन इस डेटा की प्रोसेसिंग का कानूनी आधार है।
- उपयोगकर्ता नाम।आप किसी उपयोगकर्ता नाम को अपने वॉलेट पते से लिंक कर सकते हैं और किसी भी समय उपयोगकर्ता नाम बदल सकते हैं।
- जन्म तिथि। आयु प्रतिबंध आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आप अपनी जन्म तिथि का खुलासा कर सकते हैं। हम आपके जन्म के डेटा को कभी भी संग्रहित नहीं करेंगे, लेकिन केवल उस कुछ डेटा की जांच करेंगे चाहे आप 18 वर्ष से अधिक उम्र के हों या नहीं।
- आपकी ओर से फ़ीडबैक और पत्र-व्यवहार।इनमें वे कोई भी ईमेल, चैट संदेश, या अन्य संदेश शामिल हैं जो आप हमें ईमेल या तृतीय-पक्ष सोशल मीडिया वेबसाइट्स के ज़रिए भेजते हैं। इसमें ईमेल पते या सोशल मीडिया प्रोफाइल नाम की प्रोसेसिंग करना शामिल हो सकता है, यदि आप ऐसे साधनों के माध्यम से हमारे साथ संवाद करना चाहते हैं। हम हमारी सेवाओं के आपके द्वारा उपयोग के बारे में सर्वेक्षणों के संचालन के लिए किसी तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाता का उपयोग कर सकते हैं। उपयोगकर्ता शर्तों के तहत सेवा का निष्पादन इस डेटा की प्रोसेसिंग का कानूनी आधार है।
- अड्रेस बुक संपर्क।आप आपकी अड्रेस बुक में हो सकने वाले अन्य उपयोगकर्ताओं को ढूँढना और उनसे व्यवहार करना आपके लिए आसान बना सकने वाली सुविधा को सक्षम करने हेतु अपनी अड्रेस बुक की पहुँच ऐप को प्रदान कर सकते हैं। आयत्त का ‘ऐप के भीतर ढूंढे जा सकने का’ वैध हित और साझाकर्ता उपयोक्ता का ऐप में अपने संपर्कों को ढूंढने का हित इस डेटा की प्रोसेसिंग के कानूनी आधार हैं।
- स्थान जानकारी। आप कोई स्थान-आधारित सेवा (जैसे आपको अपने आस-पास कोई Orb ऑपरेटर ढूंढने में सक्षम बनाने वाली सुविधा) चालू करने का विकल्प चुन सकते हैं। केवल आपकी विशिष्ट सहमति से, हम तब GPS के माध्यम से आपके स्थान के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं ताकि आपको आपके नजदीक एक Orb दिखाने के लिए स्थान आधारित सेवा को सक्षम कर सकें। आप जब चाहें तब अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर अपनी अनुमतियां बदल सकते हैं। यदि आप दक्षिण कोरिया में स्थित नहीं हैं, तो हम आपके World App खाते से अलग किए गए आपके अनुमानित स्थान को भी स्टोर कर सकते हैं। हम इस डेटा का उपयोग विशेष रूप से हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करते हैं, लेकिन यह Orb स्थानों के चयन तक सीमित नहीं हैं।
- P2P मार्केटप्लेस। अगर आप (जहां उपलब्ध हैं वहां) ऐसी P2P मार्केटप्लेस सेवाओं का उपयोग करते हैं जो आपको अन्य उपयोगकर्ताओं से डिजिटल टोकन खरीदने की सुविधा देती हैं, तो हम कुछ अतिरिक्त जानकारी एकत्र कर सकते हैं, जैसे आपका वॉलेट पता, आपकी संपर्क जानकारी (यानी आपका फोन नंबर), और लेनदेन से जुड़ी आपकी खाता संख्या (जैसे, आपकी M-PESA संख्या)। हम P2P मार्केटप्लेस सेवाएं देने के भाग के रूप में लेनदेन डेटा को रिकॉर्ड करते हैं। हम लागू KYC आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए भी अतिरिक्त जानकारी एकत्र कर सकते हैं।
- डिवाइस मेटाडेटा।यदि आप ऐप का उपयोग कर रहे हैं तो हम यह सुनिश्चित करने के लिए आपके डिवाइस से मेटाडेटा एकत्र कर रहे हैं कि ऐप ठीक से काम कर रही हो और यह कि आप हमारे नियमों और शर्तों का उल्लंघन न कर रहे हों। इसमें डिवाइस आइडेंटिफ़ायर और IP पते एकत्र करना शामिल है।
- डिवाइस World ID डेटा।हम एक अद्वितीय डिवाइस फ़िंगरप्रिंट की गणना करने के लिए भी आपके डिवाइस मेटाडेटा को प्रोसेस करते हैं। इस फ़िंगरप्रिंट का हैश एक संकेत का काम करता है जो डिवाइस World ID के साथ आपकी अद्वितीयता सिद्ध करता है।
- पहला और अंतिम नाम।हम आपके साथ व्यावसायिक संबंध बनाए रखने और प्रशासित करने के वैध हित को आगे बढ़ाने के लिए आपके पहले और अंतिम नाम की प्रोसेसिंग कर सकते हैं।
- ईमेल पता।आप Worldcoin परियोजना के नवीनतम समाचार पाने हेतु हमारी मेलिंग सूची को सब्सक्राइब करने के लिए भी अपना ईमेल दे सकते हैं। जब आप कोई डेटा आयत्त अनुरोध भेजते हैं तब हम आपका ईमेल मांग सकते हैं। हम आपके साथ व्यावसायिक संबंध बनाए रखने और प्रशासित करने के वैध हित को आगे बढ़ाने के लिए आपके ईमेल पते की प्रोसेसिंग कर सकते हैं।
- फोन नंबर।हम आपके साथ व्यावसायिक संबंध बनाए रखने और उसे प्रशासित करने के वैध हित को आगे बढ़ाने के लिए आपके फोन नंबर की प्रोसेसिंग कर सकते हैं।
- एंटरप्राइज़ डेटा। अगर आपका हमसे कोई व्यापारिक संबंध है (जैसे अगर आप Orb ऑपरेटर हैं या सप्लायर हैं), तो हम उस व्यापारिक संबंध को आगे बढ़ाने के लिए और हमारे अपने-ग्राहक-को-जानें दायित्व पूरे करने के लिए आपसे नाम, डाक पते, ईमेल, फोन नंबर, वॉलेट पता, और अन्य दस्तावेज़ (जैसे आपकी सरकारी ID) आदि जानकारी मांग सकते हैं। हम अपने-ग्राहक-को-जानें दायित्व पूरे करने हेतु ऊपर लिखी जानकारी और दस्तावेज़ प्राप्त करने में मदद के लिए तृतीय-पक्ष सेवाओं, जैसे Onfido, का उपयोग कर सकते हैं।
- आवेदन डेटा। अगर आप हमारे लिए काम करना चाहते हैं तो आपको हमें अपना आवेदन भेजना होगा जिसमें आपका कवर लेटर और CV होते हैं और साथ ही वह व्यक्तिगत जानकारी होती है जिसे आप प्रकट करना चाहते हैं।
- ब्लॉकचेन डेटा। हमारी सेवाओं को उपयो ग में लाने वाले पक्ष हमारे उपयोगकर्ता शर्तों के अंतर्गत गैरकानूनी या निषिद्ध गतिविधियों में संलिप्त न हों यह सुनिश्चित करने के लिए, और शोध एवं विकास के प्रयोजनों से लेनदेन के रुझानों (ट्रांज़ेक्शन ट्रेंड्स) का विश्लेषण करने के लिए हम सार्वजनिक ब्लॉकचेन डेटा का विश्लेषण कर सकते हैं।
- पहचान सत्यापन सेवाएं। अगर कानून द्वारा आवश्यक किया जाए (जैसे लागू अपने-ग्राहक-को-जानें आवश्यकताएं) तो हम आपकी पहचान के सत्यापन के लिए आपके डेटा का उपयोग करते हुए तृतीय-पक्ष सेवाओं से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्पष्टीकरण के लिए बता दें कि हम कानून द्वारा आवश्यक किए गए अनुसार आपकी पहचान का सत्यापन करते समय आपके बायोमेट्रिक डेटा का उपयोगनहींकरते हैं।
- प्रतिभा डेटाबेस। हम प्रतिभावान व्यक्तियों को जॉब ऑफ़र देने के लिए विभिन्न स्रोतों से डेटा एकत्र कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आइडेंटिफ़ायर:जिओ-लोकेशन (भौगोलिक स्थान) और ट्रैकिंग के विवरण (ऊपर देखें), कंप्यूटर या मोबाइल फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम, वेब ब्राउज़र का नाम और संस्करण, और IP पते। बहुत सीमित मामलों में इन डेटा को हमारे धोखाधड़ी और अवैध वित्तीय प्रवाह संसूचन में भी डाला जाता है। इनसे हमारे सॉफ़्टवेयर का एक स्थिर और धोखाधड़ी-मुक्त अनुभव भी मिलता है।
- उपयोग डेटा:प्रमाणन डेटा, सुरक्षा प्रश्न, और कुकीज़ व इसी प्रकार की अन्य टेक्नॉलजी के ज़रिए एकत्र अन्य डेटा।
- कुकीज़: आपके हार्ड ड्राइव या इन-डिवाइस मेमोरी में स्टोर की जाने वाली छोटी-छोटी डेटा फ़ाइल्स जो हमें हमारी सेवाओं और आपके अनुभव को बेहतर बनाने में, हमारी सेवाओं के कौनसे क्षेत्र और सुविधाएँ लोकप्रिय हैं यह देखने में, और आगमनों की गिनती करने में मदद देती हैं। उन डेटा की प्रोसेसिंग के कानूनी आधार के लिए हमारी कुकी नीतिदेखें जिसमें हमने हमारे द्वारा प्रयोग की जा रहीं विभिन्न प्रकार की कुकीज़ के बारे में समझाया है।
- लेनदेन का डेटा
- क्लिक-स्ट्रीम डेटा
- प्रदर्शन की मापें
- धोखाधड़ी संकेतक (हालाँकि इस उद्देश्य के लिए व्यक्तिगत डेटा का भी उपयोग होता है)
- उपयोगकर्ता शर्तों के तहत हमारे उत्पाद और सेवाएं प्रदान करना और उन्हें कायम रखना। इन सेवाओं में शामिल हैं:
- ऐप, जिसमें उपयोगकर्ता अपनी World ID का और डिजिटल टोकन का प्रबंधन कर सकते हैं और सामान्यतः क्रिप्टोकरेंसी के बारे में तथा विशिष्टतः Worldcoin परियोजना के बारे में जानकारी पा सकते हैं;
- ऑपरेटर ऐप, जिसमें ओर्ब ऑपरेटर्स अपने प्रबंधनाधीन ओर्ब्स का और उनके आंकड़ों का प्रबंधन व पर्यवेक्षण कर सकते हैं;
- P2P मार्केटप्लेस जहां हम उपयोगकर्ताओं को एजेंटों से जोड़ते हैं (उन उपयोगकर्ताओं पर लागू नहीं होता है जो जर्मनी में स्थापित या निवासी हैं या जर्मनी में उनका आदतन निवास या पंजीकृत कार्यालय है);
- हमारे उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने तथा विकसित करने के लिए, जिसमें हमारी सेवाओं में मौजूद त्रुटियों को डीबग करके ठीक करना शामिल है।
- डेटा विज्ञान शोध संचालित करने के लिए
- बेहतर सहयोग प्रदान हेतु हमारी सेवाओं के आपके द्वारा उपयोग का विश्लेषण करने के लिए।
- आपकी अद्वितीयता सिद्ध करने हेतु आपको ब्लॉकचेन पर जानकारी प्रकाशित करने में सक्षम बनाने के लिए।
- आपको हमारे द्वारा समर्थित डिजिटल टोकन भेजने हेतु आपके वॉलेट पते का उपयोग करने के लिए।
- लागू कानूनों, जैसे धनशोधन-रोधी कानून, और प्रतिबंधों का अनुपालन करने के लिए। इसके लिए यह आवश्यक है:
- आपके IP पते का उपयोग करके उन व्यक्तियों को अवरुद्ध करना जिनका देश उन्हें सेवाओं तक पहुँचने की अनुमति नहीं देता है;
- लागू डेटा संरक्षण कानूनों के तहत डेटा आयत्त अनुरोधों, जैसे पहुँच या मिटाव के अनुरोधों, का उत्तर देने के लिए;
- संभावित रूप से गैरकानूनी वित्तीय प्रवाहों, जैसे काली सूची में पड़े वॉलेट्स से आने वाला प्रवाह, पर नज़र रखने के लिए; और
- लागू कानून का पालन करना जैसे कि अवैध सामग्री के खिलाफ नियम।
- आपके ग्राहक सेवा अनुरोधों, शिकायतों, और प्रश्नों को संभालने के लिए।
- विवाद हल करने के लिए, समस्याओं का निवारण करने के लिए, और आपके साथ हमारे करारों, जिसमें यह निजता सूचना और उपयोगकर्ता शर्तें शामिल हैं, को लागू करने के लिए।
- सेवाओं के अपडेट्स के संबंध में आपसे संपर्क करने के लिए।
- हम आपके क्रेडेंशियल की वैधता की जांच करते हैं (पासपोर्ट के मामले में यह आपके देश के रूट सर्टिफिकेट के माध्यम से काम करता है)।
- हम आपको क्रेडेंशियल के सही धारक के रूप में प्रमाणित करते हैं (पासपोर्ट के लिए यह आपके डिवाइस पर स्थानीय रूप से आपके चेहरे (सेल्फी) की तस्वीर के माध्यम से काम करता है, जो कभी संग्रहित नहीं होती है)।
- हम आपके डिवाइस पर एक सुरक्षित परिवेश में आपके क्रेडेंशियल के डेटा को एन्क्रिप्ट, साइन और स्टोर करते हैं।
- हमारे पास आपके क्रेडेंशियल पर निहित व्यक्तिगत जानकारी तक कभी भी पहुंच नहीं होती है।
- फिर आप बाद में World ID प्रोटोकॉल की सुरक्षा के माध्यम से भरोसा करने वाले पक्षों के साथ इस जानकारी को चुनिंदा रूप से साझा कर सकते हैं (उदाहरण के लिए आप साबित कर सकते हैं कि आप अपनी सटीक उम्र का खुलासा किए बिना कम से कम 18 वर्ष के हैं या आप कौन हैं)।
- पासपोर्ट के लिए, TFH केवल आपके पासपोर्ट के एक अद्वितीय क्रिप्टोग्राफिक हस्ताक्षर के हैश मूल्य के एक अनाम टुकड़े को बनाए रखता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक पासपोर्ट को केवल एक बार सत्यापित किया जा सके।
- हालांकि, हमारे सबकॉन्ट्रेक्टर आपके डेटा के पर्याप्त संरक्षण के लिए अनुबंध द्वारा बाध्य हों यह सुनिश्चित करने के लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं, पर हो सकता है कि ये सबकॉन्ट्रेक्टर आपके देश के डेटा निजता कानून के अधीन न हों। यदि सबकॉन्ट्रेक्टर प्राधिकार के बिना आपके डेटा को गैर-कानूनी ढंग से प्रोसेस करते हैं, तो उस सबकॉन्ट्रेक्टर के विरुद्ध आपके डेटा निजता अधिकारों का दावा किया जाना कठिन हो सकता है। हम हमारे सबकॉन्ट्रेक्टर से GDPR के स्तर पर डेटा का संरक्षण करने और आयत्तों के अनुरोधों की पूर्ति करने के लिए उन्हें बाध्य करने वाले कठोर डेटा प्रोसेसिंग करार करके इस जोखिम की गंभीरता घटाते हैं।
- यह संभव है कि आपके देश का डेटा निजता कानून, US या EU के डेटा निजता कानूनों से मेल न खाते हों। हम जिन-जिन डेटा संरक्षण मानकों के अधीन हैं उनमें से हम हमेशा सबसे ऊँचे मानक का पालन करने की कोशिश करते हैं।
- यह संभव है कि आपका डेटा अधिकारियों और प्राधिकरणों की सरकारी पहुँच के अधीन होगा। ऐसे मामलों में हमने स्वयं को पहुँच के किसी भी अमान्य, अधि-व्यापक, या गैर-कानूनी सरकारी अनुरोध को न्यायालय में चुनौती देने के लिए प्रतिबद्ध किया है। हम अनधिकृत पहुँच को रोकने के लिए उन्नत एन्क्रिप्शन का उपयोग भी करते हैं।
- उसे समुचित रूप से सुरक्षित ढंग से साझा करेंगे;
- यह सुनिश्चित करने के उपाय करेंगे कि उसे आपकी निजता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप ढंग से हैंडल किया जाए; और
- अन्य कंपनियों द्वारा उनके स्वयं के प्रयोजनों से उसके उपयोग पर रोक लगाएँगे।
- Worldcoin Foundation से:हम Worldcoin की ओर से व्यक्तिगत डेटा के एकत्रण के लिए Worldcoin Foundation के प्रोसेसर्स के रूप में कार्य कर सकते हैं (और जानकारी के लिए कृपया Worldcoin की निजता सूचना देखें)।’
- हमारे संगठन के भीतर:हम डेटा का प्रकटन हमारे केवल उन टीम सदस्यों के समक्ष करते हैं जिन्हें अपने कार्यों और दायित्वों के निर्वहन के लिए उस तक पहुँचने की आवश्यकता होती है। हम केवल उतने डेटा का प्रकटन करते हैं जितना कार्यों और दायित्वों विशेष के निर्वहन के लिए आवश्यक होता है और हम एक कठोर पहुँच नियंत्रण सिस्टम लागू रखते हैं।
- हमारे संगठन से बाहर के वेंडर्स और सेवा प्रदाताओं से:हम केवल उन सेवा प्रदाताओं के समक्ष डेटा का प्रकटन करते हैं जिनकी सेवाओं पर हम डेटा की प्रोसेसिंग के लिए और आपको हमारी सेवाएँ प्रदान करने के लिए निर्भर करते हैं। हम पहचान सत्यापन वेंडर्स के समक्ष डेटा केवल तब प्रकट करते हैं जब कानून (यानी, अपने-ग्राहक-को-जानें आवश्यकताओं) द्वारा आवश्यक किया जाए।
- ऐसे सेवा प्रदाताओं की श्रेणियाँ इस प्रकार हैं:
- क्लाउड सेवा प्रदाता (सभी डेटा प्रकार)
- SaaS प्रदाता; हम निम्नलिखित श्रेणियों में SaaS उत्पादों का उपयोग करते हैं:
- डेटाबेस और मूलभूत ढाँचा प्रबंधन
- डेटा सुरक्षा
- भर्ती
- संचार
- सर्वेक्षण
- KYC/KYB यानी आधिकारिक दस्तावेज़ों की जांच
- डेटा आयत्त अनुरोध प्रबंधन
- तकनीकी सहायता
- उपयोगकर्ता सहायता
- बाहरी विशेषज्ञ
- विशेषज्ञ सॉफ़्टवेयर डेवलपर
- कानूनी विशेषज्ञ
- कर सलाहकार
- बैंक
- लेबलिंग सेवा प्रदाता (केवल विशेष सुरक्षा-उपायों के तहत)
- आवेदकों और ओर्ब ऑपरेटर्स के लिए पृष्ठभूमि जांच सेवाएं
- विधि प्रवर्तन, अधिकारियों या अन्य तृतीय पक्षों से:हम लागू कानूनों के अनुपालन के लिए और अनिवार्य कानूनी माँगें पूरी करने के लिए आपके डेटा का प्रकटन कर सकते हैं। हम प्रत्येक अनुरोध पर सावधानीपूर्वक विचार करके यह निर्धारित करेंगे कि अनुरोध कानून का अनुपालन करता है या नहीं, और जहां उपयुक्त हो वहां, हम अमान्य, अतिशय, या गैरकानूनी अनुरोधों को चुनौती देंगे। जहां हमें यह उचित विश्वास हो कि कानून, विनियम, या अन्य कानूनी प्रक्रिया अथवा दायित्व के अनुपालन के लिए पुलिस या अन्य सरकारी प्राधिकारियों से डेटा साझा करना आवश्यक है वहां हम ऐसा कर सकते हैं।
- अगर हमारा यह विश्वास हो कि आपके कृत्य हमारे उपयोगकर्ता शर्तों से असंगत हैं, अगर हमारा यह विश्वास हो कि आपने कानून का उल्लंघन किया है, या अगर हमारा यह विश्वास हो कि हमारे अधिकारों, संपत्ति, और सुरक्षा, हमारे उपयोगकर्ताओं, जनता, या अन्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक है तो हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर सकते हैं।
- हम, सलाह प्राप्त करने या अन्यथा हमारे व्यापारिक हितों की सुरक्षा और प्रबंधन के लिए, जहां आवश्यक हो वहां हमारे वकीलों और अन्य पेशेवर सलाहकारों से आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर सकते हैं।
- हम, किसी विलय, कंपनी आस्तियों की बिक्री, वित्तीयन, या किसी अन्य कंपनी द्वारा हमारे संपूर्ण व्यापार या उसके किसी अंश के अधिग्रहण के संबंध में या उससे संबंधित मोलभाव के दौरान आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर सकते हैं।
- डेटा, जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी शामिल है, को हमारी वर्तमान और भावी जनक कंपनियों, सहबद्ध कंपनियों और अनुषंगी कंपनियों तथा साझा नियंत्रण व स्वामित्व वाली अन्य कंपनियों में से दो या दो से अधिक कंपनियों के बीच साझा किया जा सकता है।
- हम आपकी सहमति से या आपके निर्देश पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर सकते हैं।
- आपके पास हमारे द्वारा प्रोसेस किए जाने वाले आपसे संबंधित व्यक्तिगत डेटा के बारे में किसी भी समय हमसे अनुरोध करके हमसे जानकारी पाने का अधिकार है। आपके पास आपसे संबंधित डेटा हमसे पाने का अधिकार है।
- आपके पास यह माँग करने का अधिकार है कि यदि आपसे संबंधित व्यक्तिगत डेटा में अशुद्धियाँ हैं तो हम तुरंत उन्हें ठीक करें।
- आपके पास यह माँग करने का अधिकार है कि हम आपसे संबंधित व्यक्तिगत डेटा मिटा दें। ये पूर्वापेक्षाएँ विशेष रूप से तब व्यक्तिगत डेटा को मिटवाने का अधिकार प्रदान करती हैं जब वह उसके एकत्रण के या अन्यथा प्रोसेसिंग के उद्देश्यों से आवश्यक न रह जाए, बशर्ते कि लागू कानूनों के तहत मिटाव की आवश्यकताएँ प्रदान की जाएँ (जैसे, कई क्षेत्राधिकारों के कानून हमें एक तय समयावधि तक लेनदेन की जानकारी बनाए रखने को बाध्य करते हैं)।’
- आपके पास सहमति पर आधारित किसी भी डेटा प्रोसेसिंग पर अपनी सहमति स्वतंत्र रूप से वापस लेने या यदि डेटा प्रोसेसिंग सहमति पर आधारित नहीं है तो उस पर आपत्ति करने का अधिकार है।
- आपके पास GDPR के अनु. 15 के दायरे के भीतर हमारे द्वारा प्रोसेस किए जाने वाले आपसे संंबंधित व्यक्तिगत डेटा के बारे में किसी भी समय हमसे अनुरोध करके हमसे जानकारी पाने का अधिकार है।
- आपके पास यह माँग करने का अधिकार है कि यदि आपसे संबंधित व्यक्तिगत डेटा में अशुद्धियाँ हैं तो हम तुरंत उन्हें ठीक करें।
- आपके पास GDPR के अनु. 17 में वर्णित शर्तों के अधीन यह माँग करने का अधिकार है कि हम आपसे संबंधित व्यक्तिगत डेटा मिटा दें। ये पूर्वावश्यक शर्तें विशेष रूप से एक मिटाने का अधिकार प्रदान करती हैं बशर्ते व्यक्तिगत डेटा अब उन प्रयोजनों के लिए आवश्यक न हो जिनके लिए वह एकत्र किया गया या अन्यथा प्रोसेस किया गया था, साथ ही, गैर-कानूनी प्रोसेसिंग के मामलों में, और संघीय कानून के तहत या हम जिस सदस्य राज्य के कानून के अधीन हैं उस कानून के तहत आपत्ति की मौजूदगी या मिटाने की बाध्यता की मौजूदगी के मामलों में भी उक्त अधिकार उपलब्ध है।
- आपके पास GDPR के अनु. 18 के अनुसार यह माँग करने का अधिकार है कि हम प्रोसेसिंग प्रतिबंधित कर दें।
- आपके पास GDPR के अनु. 20 के अनुसरण में, आपके द्वारा हमें दिए गए आपसे संबंधित व्यक्तिगत डेटा को हमसे, एक निश्चित संरचना वाले, आम तौर पर प्रयोग होने वाले और मशीन द्वारा पढ़े जा सकने वाले प्रारूप में प्राप्त करने का अधिकार है।
- आपके पास GDPR के अनुच्छेद 21 के अनुसरण में, आपसे संंबंधित व्यक्तिगत डेटा की प्रोसेसिंग, जो अन्य के साथ-साथ, GDPR के अनुच्छेद 6 (1) वाक्य 1 बिंदु f के आधार पर की जाती है, पर किसी भी समय और आपकी परिस्थिति विशेष से संबंधित आधारों पर, आपत्ति करने का अधिकार है।
- आपके पास नियंत्रक द्वारा संचालित डेटा प्रोसेसिंग के संबंध में शिकायतें होने की स्थिति में सक्षम पर्यवेक्षी प्राधिकरण से संपर्क करने का अधिकार है। ज़िम्मेदार पर्यवेक्षी प्राधिकरण है: बवेरियाई राज्य डेटा संरक्षण पर्यवेक्षण कार्यालय/द बवेरियन स्टेट ऑफ़िस फ़ॉर द डेटा प्रोटेक्शन सुपरविज़न (Bayerisches Landesamt für Datenschutz)।
- यदि व्यक्तिगत डेटा की प्रोसेसिंग आपकी सहमति पर आधारित है, तो आप GDPR के अनु. 7 के तहत भविष्यव्यापी प्रभाव से किसी भी समय अपने व्यक्तिगत डेटा के उपयोग की अपनी सहमति वापस लेने के अधिकारी हैं, जिसमें सहमति वापसी की घोषणा करना उतना ही आसान है जितना सहमति की घोषणा करना। कृपया ध्यान दें कि सहमति की वापसी केवल भविष्य के लिए प्रभावी होती है। सहमति वापसी से पहले हो चुकी प्रोसेसिंग प्रभावित नहीं होती है।
- पर्याप्तता निर्णय विहीन किसी देश को डेटा अंतरित करते समय, हम EU के मानक अनुबंधीय खंडों (स्टेंडर्ड कॉन्ट्रेक्चुअल क्लॉज़ेज़) का उपयोग करते हैं। वर्तमान में हम केवल USA को व्यक्तिगत डेटा अंतरित कर रहे हैं।
- यदि व्यक्तिगत डेटा की प्रोसेसिंग आपकी सहमति पर आधारित है, तो आप GDPR के अनु. 7 के तहत भविष्यव्यापी प्रभाव से किसी भी समय अपने व्यक्तिगत डेटा के उपयोग की अपनी सहमति वापस लेने के अधिकारी हैं, जिसमें सहमति वापसी की घोषणा करना उतना ही आसान है जितना सहमति की घोषणा करना। कृपया ध्यान दें कि सहमति की वापसी केवल भविष्य के लिए प्रभावी होती है। सहमति वापसी से पहले हो चुकी प्रोसेसिंग प्रभावित नहीं होती है। कृपया ध्यान दें कि जो प्रोसेसिंग सहमति पर आधारित नहीं है वह सहमति की वापसी से प्रभावित नहीं होती है।
प्राप्तकर्ता का नाम | प्राप्तकर्ता द्वारा उपयोग के उद्देश्य | प्राप्तकर्ता को प्रदत्त व्यक्तिगत जानकारी के बिंदु | प्राप्तकर्ता द्वारा व्यक्तिगत जानकारी अपने पास रखने की अवधियाँ |
Tools for Humanity GmbH | इस सूचना में ऊपर सेक्शन 6 में वर्णित उद्देश्य। | इस सूचना में ऊपर सेक्शन 5 में वर्णित बिंदु। | इस सूचना में ऊपर सेक्शन 11 में परिभाषित स्टोरेज अवधियाँ। |
अनुशेष G - ब्राजील
G.1 लागू कानून, नियंत्रक और ऑपरेटर
यदि आप ब्राजील में रहते हैं, यदि आपका व्यक्तिगत डेटा ब्राजील में एकत्र किया गया था, या यदि आप ब्राजील में हमारी सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो लागू कानून कानून संख्या 13,709/2018 (सामान्य डेटा संरक्षण कानून, या “LGPD”) है।
G.2 आपत्ति करने का अधिकार
आपको उन उद्देश्यों के लिए अपने व्यक्तिगत डेटा के उपयोग पर आपत्ति करने का अधिकार है जो सहमति पर निर्भर नहीं करते हैं यदि उद्देश्य LGPD के साथ असंगत है। यदि आपकी आपत्ति को बरकरार रखा जाता है, तो हम अब आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग हमारी सेवाओं की सुविधाओं और अनुभवों को विकसित करने और सुधारने के लिए नहीं करेंगे।
ध्यान दें कि यदि आप कुछ व्यक्तिगत डेटा नहीं देते हैं या उनके संग्रह या प्रसंस्करण की अनुमति नहीं देते हैं, तो यह आपके अनुभव की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है, हम अपनी सेवाओं के उद्देश्यों को पूरा करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं, या हम आपको कुछ सेवाएं प्रदान करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं।
कुछ मामलों में, आपका डेटा गुमनाम है, जिसका अर्थ है कि यह अब आपकी पहचान नहीं करता है। आप गुमनाम डेटा के उपयोग पर आपत्ति नहीं कर सकते क्योंकि यह आपकी पहचान की अनुमति नहीं देता है, जैसा कि LGPD में प्रदान किया गया है। हम अपने उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए इस गुमनाम डेटा का उपयोग करते हैं।
G.3 LGPD के तहत वैधानिक अधिकार
LGPD के अनुसार, आपको संसाधित डेटा की पोर्टेबिलिटी के प्रसंस्करण, पहुंच, सुधार या अनुरोध के अस्तित्व की पुष्टि करने का अधिकार है। इसके अलावा, आप उन सार्वजनिक और निजी संस्थाओं की जानकारी का अनुरोध कर सकते हैं, जिनके साथ हम संयुक्त रूप से आपके व्यक्तिगत डेटा का उपयोग करते हैं। आप सहमति नहीं देने और नकारात्मक परिणामों की संभावना के बारे में जानकारी का अनुरोध भी कर सकते हैं, और सहमति से संसाधित डेटा को हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। आप सेटिंग्स मेनू में World App में अपनी जानकारी को हटाने का चयन कर सकते हैं।
कुछ परिस्थितियों में, आपको आपत्ति करने या प्रतिबंधित करने का अधिकार है कि हम आपके व्यक्तिगत डेटा को कैसे प्रोसेस करते हैं, या आपकी सहमति वापस लेने के लिए, जिस पर हम आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी को प्रोसेसिंग करने के लिए निर्भर करते हैं।
आप नीचे दिए गए अनुभाग H.4 में संपर्क विवरण का उपयोग करके या हमारे ऑनलाइन अनुरोध पोर्टल के माध्यम से हमारे DPO को अनुरोध सबमिट करके LGPD के तहत अपने अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं। यदि आपको लगता है कि आपके अधिकारों को पर्याप्त रूप से संबोधित नहीं किया गया है, तो आप इस लिंक: https://www.gov.br/anpd/pt-br/canais_atendimento/cidadao-titular-de-dados पर उपलब्ध फ़ॉर्म को पूरा करके Autoridade Nacional de Proteção de Dados Pessoais (ANPD) के समक्ष शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
G.4 आपके व्यक्तिगत डेटा का अंतर्राष्ट्रीय स्थानांतरण
यदि LGPD आप पर लागू होता है, और हमने आपका व्यक्तिगत डेटा एकत्र किया है, तो हम इसे देश के बाहर भी स्थानांतरित कर सकते हैं। हालांकि, हम हमेशा यह सुनिश्चित करेंगे कि आपका व्यक्तिगत डेटा केवल विदेशी देशों या अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को स्थानांतरित किया जाए जो LGPD में प्रदान किए गए पर्याप्त सुरक्षा का स्तर प्रदान करते हैं, जैसा कि ANPD द्वारा जारी पर्याप्तता निर्णयों में मान्यता प्राप्त है। पर्याप्तता के निर्णय के अभाव में, हम सुरक्षा के मानक का पालन करना जारी रखेंगे जो ANPD में स्थापित मानक अनुबंधादात्मक नियमों का उपयोग करके कम से कम LGPD में प्रदान किए गए के समतुल्य है, या जब हम अंतर्राष्ट्रीय स्थानांतरण के लिए आपकी विशिष्ट और हाइलाइट की गई सहमति प्राप्त करते हैं।
हम डेटा को प्रसंस्कृत क्यों करते हैं | कौन सा व्यक्तिगत डेटा प्रसंस्कृत किया जाता है | प्रसंस्करण के लिए कानूनी आधार | अवधारण अवधि |
World App में अपना खाता बनाने के लिए | वॉलेट पता, मेटाडेटा, उपयोगकर्ता नाम | अनुबंध का निष्पादन | सेवाओं के उपयोग की अवधि या जब तक आप डेटा को हटाने का अनुरोध नहीं करते। |
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप पात्र उम्र के हैं | जन्म तिथि | वैध दायित्व | आपकी जन्म की सटीक तारीख कभी भी संग्रहित नहीं की जाती है। हम केवल यह सुनिश्चित करते हैं कि आप 18 वर्ष के हैं या नहीं। हम इस जानकारी को सेवाओं के उपयोग की अवधि के लिए या जब तक आप डेटा को हटाने का अनुरोध नहीं करते तब तक संग्रहित करते हैं। |
वैकल्पिक रूप से अपने संपर्कों को आसानी से संवाद करने और आपके साथ लेनदेन करने की अनुमति देने के लिए | फोन नंबर | सहमति | सेवाओं के उपयोग की अवधि या जब तक आप डेटा को हटाने का अनुरोध नहीं करते। |
आपको आसानी से संवाद करने और अपने संपर्कों के साथ लेनदेन करने में सक्षम बनाने के लिए | अड्रेस बुक के संपर्क | सहमति | सेवाओं के उपयोग की अवधि या जब तक आप डेटा को हटाने का अनुरोध नहीं करते। |
वैकल्पिक रूप से आपको अपने आस-पास Orbs दिखाने के लिए | स्थान जानकारी | सहमति | 24 महीने तक। |
खाते की रोकथाम के संदर्भ में धोखाधड़ी को रोकना | मेटाडाटा, आईपी पता, डिवाइस आईडी | वैध हित, अर्थात् कुछ प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने में रुचि (प्रकारों की सूची) | 24 महीने तक। |
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके देश में सेवा की अनुमति है | IP पता, स्थान की जानकारी | वैध दायित्व | 24 महीने तक। |
अपने सेल्फ़-कस्टडी वाले वॉलेट को प्रदर्शित करने और वॉलेट लेनदेन के लिए एक इंटरफ़ेस प्रदान करने के लिए | वॉलेट पता, लेनदेन डेटा | अनुबंध का निष्पादन | इस संदर्भ में कोई व्यक्तिगत डेटा संग्रहित नहीं किया जाता है। |
अपनी सेल्फ़-कस्टडी वाली World ID प्रदर्शित करने और सत्यापन के लिए एक इंटरफ़ेस प्रदान करने के लिए | World ID जानकारी | अनुबंध का निष्पादन | इस संदर्भ में कोई व्यक्तिगत डेटा संग्रहित नहीं किया जाता है। |
अपने सेल्फ़-कस्टडी वाले क्रेडेंशियल्स को प्रदर्शित करने और क्रेडेंशियल्स को साझा करने के लिए एक इंटरफ़ेस प्रदान करने के लिए | क्रेडेंशियल जानकारी, क्रेडेंशियल वैधता जानकारी | अनुबंध का निष्पादन | इस संदर्भ में कोई व्यक्तिगत डेटा संग्रहित नहीं किया जाता है। |
हमारी सेवाओं का विश्लेषण और सुधार करने और डेटा विज्ञान अनुसंधान करने के लिए | उपयोग डेटा और मेटाडेटा, सार्वजनिक लेनदेन डेटा | सहमति | 24 महीने तक। |
लागू कानूनों, जैसे धनशोधन-रोधी कानून, और प्रतिबंधों का अनुपालन करने के लिए | लेनदेन डेटा, वॉलेट पता | वैध दायित्व | सेवाओं के उपयोग की अवधि। |
सामग्री विनियमों जैसे लागू कानूनों का पालन करने के लिए | मिनीऐप सामग्री | वैध दायित्व | सेवाओं के उपयोग की अवधि। |
संचार और विपणन को सक्षम करने के लिए | ईमेल पता, पुश नोटिफ़िकेशन | वैध हित | 24 महीने तक। |
आप से पत्राचार | वैध हित | 24 महीने तक। | |
आपसे फीडबैक | वैध हित | 24 महीने तक। | |
आपके ग्राहक सेवा अनुरोधों, शिकायतों, और प्रश्नों को संभालने के लिए। | संचार जानकारी और ईमेल या सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल नाम, यदि आप ऐसे माध्यमों के माध्यम से हमारे साथ संवाद करना चाहते हैं | अनुबंध का निष्पादन | |
यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐप आपके लिए सुचारू रूप से चल रहा है | मेटाडाटा | अनुबंध का निष्पादन | 24 महीने तक। |
अपने डिवाइस को सत्यापित करने के लिए | डिवाइस World ID डेटा (डिवाइस फिंगरप्रिंट) | अनुबंध का निष्पादन | सेवाओं के उपयोग की अवधि। |
विवाद हल करने के लिए, समस्याओं का निवारण करने के लिए, और आपके साथ हमारे करारों, जिसमें यह निजता सूचना और उपयोगकर्ता शर्तें शामिल हैं, को लागू करने के लिए। | सेवाओं के उपयोग की अवधि। |
हम डेटा को प्रसंस्कृत क्यों करते हैं | कौन सा व्यक्तिगत डेटा प्रसंस्कृत किया जाता है | प्रसंस्करण के लिए कानूनी आधार | अवधारण अवधि |
संचार | फोन नंबर, ईमेल पता, नाम | वैध हित, यानी व्यावसायिक भागीदारों के साथ संवाद करने का हित। | व्यावसायिक संबंध की अवधि या जब तक आप डेटा को हटाने का अनुरोध नहीं करते हैं। |
व्यावसायिक संबंध बनाए रखना और उसका प्रबंधन करना | फोन नंबर, ईमेल पता, नाम, उद्यम डेटा | वैध हित यानी व्यावसायिक भागीदारों के साथ व्यावसायिक संबंधों को बनाए रखने और प्रशासित करने में रुचि। | व्यावसायिक संबंध की अवधि या जब तक आप डेटा को हटाने का अनुरोध नहीं करते हैं। |
केवाईसी दायित्वों को पूरा करें | पासपोर्ट डेटा, उद्यम डेटा | वैध दायित्व | व्यावसायिक संबंधों की अवधि और समाप्ति के 3 साल बाद तक। |
आपके आवेदन को प्रोसेस करने के लिए | आवेदन डेटा | अनुबंध में प्रवेश करने से पहले डेटा विषय के अनुरोध पर सहमति और कदम। | यदि आप प्रतिभा पूल का हिस्सा बनने के लिए सहमत हैं, तो डिफ़ॉल्ट रूप से 3 महीने या उससे अधिक समय तक। |